
Monsoon Alert: मप्र में मानसून के चार सिस्टम सक्रिय, भारी बारिश की चेतावनी
भोपाल. राजधानी में एक सप्ताह से बादलों की ओट में छुपे सूरज ने शुक्रवार को कुछ देर के लिए झलक दिखाई। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की फुहारें भी गिरीं। मौसम वैज्ञानिकों ( Weather Scientists ) का कहना है कि दो द्रोणिकाओं सहित चार कारक मानसून को फिर ताकत ( Monsoon system active IN MP ) दे रहे हैं, जिससे शनिवार से बारिश का एक और दौर शुरू हो सकता है।
शनिवार-रविवार को हो सकती है झमाझम
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून ( Monsoon Alert ) द्रोणिका छत्तीसगढ़ से होती हुई बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात दक्षिण उत्तर प्रदेश एवं उससे लगे इलाके में 900 मीटर की ऊंचाई तक बना है।
तीसरा कारक एक अन्य द्रोणिका है, जो गुजरात से उत्तरी महाराष्ट्र, छग व उड़ीसा तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र और तैयार हो रहा है, जिसके चार अगस्त तक बनने की संभावना है। शनिवार से फिर बारिश शुरू हो सकती है।
जुलाई में तीन सप्ताह के लंबे अंतराल बाद 25 जुलाई की दोपहर से बौछारें पडऩी शुरू हुई थीं। 26 से बादलों ने आसमान को घेर लिया था, जिसके बाद बारिश का दौर चला। गुरुवार शाम से बादलों ने दामन समेटना शुरू किया।
ठीक आठवें दिन शुक्रवार दोपहर को बादल छटे तो कुछ देर हल्की सी धूप दिखी। ऐसे में दोपहर से ही उमस महसूस होने लगी थी। दिन का अधिकतम तापमान 0.2 की बढ़त के साथ 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। रात का तापमान 0.5 डिग्री बढकऱ 23.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 अधिक रहा।
Published on:
03 Aug 2019 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
